Wednesday, November 25, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरगंगा स्नान कर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,...

गंगा स्नान कर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर से गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार युवक को गांव सुनाई पैठ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों व राहगीरों ने अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर शांत कराया। वहीं मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार की दोपहर का हैं। जब एक युवक अनूपशहर से गंगा स्नान कर बाइक से घर लौट रहा था जैसे ही युवक गांव सुनाई पैठ के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव याकूबपुर निवासी 50 वर्षीय अजय पुत्र सौदान के रुप में हुई हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हैं। युवक की मौत के बाद लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एएसपी प्रेम सुख दहिया, एसडीएम मनीष कुमार, सीओ शशांक श्रीवास्तव और कोतवाली प्रभारी गौरव त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। मृतक अजय अपने पीछे पत्नी व दो बेटियों को छोड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments