Wednesday, November 25, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरअनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर परशुराम चौक के समीप एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को कार समेत हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
आपको बता दें कि नगर के मोहल्ला मूर्ति बिहार के रहने वाले सुरेश कुमार ने बताया कि 22 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ सुंदर बुलंदशहर में कैंटीन चलाते थे। सोमवार की देर शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे जैसे ही वह शिकारपुर क्षेत्र में परशुराम चौक के समीप पहुंचे तभी एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुरेंद्र सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की भाभी व नगर पालिका सभासद मधुबाला का कहना है कि सुरेंद्र के तीन बच्चे हैं। सीओ दीपक तिवारी का कहना है कि कार चालक को कार समेत हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments