बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में लखावटी से सीयपुर जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली का दंश झेल रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को हर कदम पर सावधानी बरतनी पड़ रही है।
सड़क की खस्ताहाल स्थिति के चलते सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। गड्ढों के कारण वाहन अनियंत्रित होने और हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं, सड़क खराब होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी अधिक समय लग रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ रहा है, लेकिन सड़क की हालत सुधारने की ओर संबंधित विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। राजवीर सिंह, निवासी गांव सेंगा जगतपुर ने संबंधित विभाग से बदहाल सड़क की सुध लेने और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
बुलंदशहर: लखावटी से सीयपुर जाने वाला मार्ग बदहाल, जगह-जगह हुए गड्ढें
RELATED ARTICLES


