बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पुलिस व्यवस्था के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने चार निरीक्षकों के तबादले किए हैं। प्रशासनिक आवश्यकताओं के चलते किए गए इस फेरबदल में निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जानकारी के अनुसार, निरीक्षक दिक्षित त्यागी को पुलिस लाइन से थाना स्याना भेजा गया है। निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान को थाना डिबाई से थाना खुर्जा नगर, निरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना डिबाई व निरीक्षक बबीता रानी को पुलिस लाइन से महिला बाल सुरक्षा संगठन इकाई (अपराध एवं प्रोन्नति) में तैनाती दी गई है। एसएसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी निरीक्षकों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
दांतों को स्वस्थ रखने के टिप्स, नि:शुल्क सलाह हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || पहली मंज़िल, राजकृष्ण कॉम्प्लेक्स, कमल डोसा के पास, फ्रीगंज रोड, हापुड़



