बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर से दूसरे जिलों में स्थानांतरित हुए चार पुलिस उपाधीक्षकों के सम्मान में बुलंदशहर पुलिस की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने प्रखर पाण्डेय, शोभित कुमार, अनिल कुमार शाही व मधूप कुमार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों के साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके कार्य व व्यवहार की प्रशंसा की। समारोह में एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, एएसपी नगर अभिषेक प्रताप अजेय, एएसपी अपराध नरेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बुलंदशहर पुलिस परिवार की ओर से सभी अधिकारियों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
बुलंदशहर में चार पुलिस उपाधीक्षकों को दी गई विदाई
RELATED ARTICLES


