बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से वापस लौट रहे युवकों की कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, चारों युवक बुधवार रात खुर्जा से कार में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सिकंदराबाद रोड पर चोला गांव के पास उनकी कार आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बागपत के घितोड़ा गांव निवासी 29 वर्षीय विजय उर्फ पिंटू पुत्र परमानंद व दिल्ली के नंदनगरी निवासी 41 वर्षीय हेमंत पुत्र ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गाजियाबाद निवासी अमन पुत्र सुरेश व मनीष पुत्र राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और कार में फंसे दोनों मृतकों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चोला: शादी से लौट रहे युवकों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दो की मौत, दो गंभीर घायल
RELATED ARTICLES


