बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के नरौरा के राजघाट में बुधवार की देर शाम अज्ञात कारणों से घर के सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने से घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घर में मौजूद लोगों ने सिलेंडर को घर के बाहर नाली में फेंक दिया। इसके बाद भी सिलेंडर में लगी आग नहीं बुझी। इसके बाद परिजनों ने सिलेंडर पर रेत डाला। रेत डालते ही आग बुझ गई जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
अज्ञात कारणों से सिलेंडर में लगी आग
0
1
RELATED ARTICLES


