बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि नगर निवासी समीर ने बताया कि वह सिकंदराबाद बुलंदशहर मार्ग पर सड़क किनारे चल रहा था। तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।