Tuesday, July 8, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरक्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जययात्रा): जनपद बुलन्दशहर के थाना साइबर क्राइम पर अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादी के दो क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर ठगी करके 1,40,616/- रुपये निकालने के सम्बन्ध में तहरीर दी। इस सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पर मुअसं-09/2025 धारा 318(4), 61(2) बीएनएस व 66D आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के क्रम में जाँच/छानबीन व तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त इमताज खान व संजय कुमार का नाम प्रकाश में आया तथा वादी के शत-प्रतिशत 1,40,616 रुपये वापस कराये गये। आज दिनांक 18.04.2025 को थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त इमताज खान को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रकाश में आया अभियुक्त संजय उपरोक्त झारखंड राज्य के जनपद देवघर के साइबर थाना पर पंजीकृत मुअसं- 57/25 धारा 319(2)/ 318(4)/338/336(3)/ 340(2) / 61(2) बीएनएस व 66बी/ 66सी/ 66डी/ 84सी आईटी एक्ट में जिला कारागार देवघर झारखंड में निरुद्ध हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान इमताज खान पुत्र मुबीन खान निवासी ग्राम चिल्ला मदिना मस्जिद के पास पोस्ट तावडू जनपद नूह मेवात (हरियाणा) के रूप में हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में साइबर क्राइम थाने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments