बुलंदशहर, डेस्क (जययात्रा): जनपद बुलंदशहर के पुलिस कर्मियों की काली करतूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक दरोगा और एक सिपाही ई-रिक्शा चालक से रिश्वत लेते हुए नजर आ रहे हैं। पास में खड़े एक व्यक्ति ने यह पूरी घटना कैमरे में कैद कर वायरल कर दी जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।बता दें कि वीडियो काला आम चौराहे का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मी ई-रिक्शा चालक से रिश्वत ले रहे है। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ट्रैफिक दरोगा नरेंद्र कुमार और सिपाही विक्रम राठी को निलंबित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरई-रिक्शा चालक से रिश्वत लेने वाले दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी निलंबित
ई-रिक्शा चालक से रिश्वत लेने वाले दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी निलंबित
0
122
Previous article
RELATED ARTICLES


