बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी सात माह की गर्भवती है। जब किशोरी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी तो किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। एसएसपी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री जंगल में बकरियां चराने गई थी इस दौरान गांव के ही 50 वर्षीय व्यक्ति ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। शारीरिक बदलाव होने पर जब परिजनों ने किशोरी से सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने सारी बात बताई जिसके बाद नाबालिक के पिता थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
14 साल की किशारी के साथ 50 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती
0
124
RELATED ARTICLES


