बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई में नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर-8 की महिला सभासद के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। कुबेर इंटर कॉलेज को मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां भारी संख्या में मतदान के लिए लोगों की लंबी कतारे देखी गई। मतदान स्थल पर पुलिस का कड़ा पहरा है। जानकारी के अनुसार, डिबाई के वार्ड नंबर-8 का यह उपचुनाव पूर्व सभासद नितेश कुमारी के निधन के कारण कराया जा रहा है। इस उपचुनाव में 1261 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। स्थानीय मतदाताओं को नए सभासद से वार्ड में विकास की उम्मीद है।
डिबाई के वार्ड नंबर-8 में उपचुनाव में वोटिंग जारी
0
105
RELATED ARTICLES


