बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव मलकपुर में शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रुप ले लिया। देखते ही देखते लाठी-डंडे, सरिए और अवैध हथियार चलने लगे। मार पिटाई में दो लोग घायल हो गए। जहांगीराबाद निवासी युवक ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। आपको बता दें कि जहांगीरबाद निवासी सलीम ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे आमिर के साथ मलकपुर एक बारात में शामिल होने आए थे। इसी बीच आसिफ और बारात में शामिल एक अन्य व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई तभी आसिफ अपने साथी आदिल, आकिब, कामिल और कुछ अन्य के साथ लाठी-डंडे, सरिए, फावड़े और अवैध तमंचे लेकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आमिर और सलीम के ममेरे भाई सूफियान पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में आमिर के सिर में चोटे आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
बारात में हुई कहासुनी में चले लाठी-डंडे, दो की हालत गंभीर
0
108
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


