बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बना शौचालय अपनी बदहाली आसूं बहा रहा है। यह शौचालय करीब 22 दिनों से टूटा हुआ है जिसकी वजह से लोगों को शौच करने में परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में आने वाले मरीज को मजबूरन यहां की गंदगी में सांस लेना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शौचालय के एक कक्ष का गेट टूटा हुआ है और दूसरे में काफी गंदगी है। शौच जाने के लिए किसी को गेट के बाहर खड़ा करना पड़ता है और काफी गंदगी होने की वजह से मुंह पर कपड़ा बांधकर जाना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बने शौचालय को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि जल्द ही अस्पताल में बने शौचालय के गेट को ठीक करवाया जाएगा।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरजिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में टूटा पड़ा शौचालय
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में टूटा पड़ा शौचालय
0
104
RELATED ARTICLES


