बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जिला बुलंदशहर व पलवल के दो व्यक्तियों ने हरियाणा के झज्जर के एक युवक से होलसेल पर सामान बेचने के नाम पर हजारों रुपए की ठगी की जिसके बाद झज्जर पुलिस जिला बुलंदशहर व पलवल पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को झज्जर कोर्ट में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया हैं। आपको बता दें कि हरियाणा के झज्जर जिले के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसने फेसबुक पर एक वीडियों देखी जिसके बाद कोल्ड ड्रिंक होलसेल पर मंगवाई। आरोपियों ने उन्हें 67.5 हजार रुपए ऑनलाइन करने के लिए कहा। ऑनलाइन करने के बाद आरोपियों का फोन बंद आने लगा जिसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने झज्जर पुलिस साइबर क्राइम को तहरीर देते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद हरियाणा की झज्जर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के पलवल निवासी अरबाज और जिला बुलंदशहर के भरमा निवासी शहजाद के रुप में हुई हैं। इसके बाद दोनों आरोपियों को झज्जर कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट के आदेशानुसार दोनो आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर रखा गया हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरहरियाणा पुलिस की बुलंदशहर में दबिश, ठगी करने वाले आरोपी को दबोचा
हरियाणा पुलिस की बुलंदशहर में दबिश, ठगी करने वाले आरोपी को दबोचा
0
104
RELATED ARTICLES


