बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई की पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर में वांछित एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का तार/चोर गैंगस्टर है, जो थाना डिबाई पर पंजीकृत मुअसं- 132/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान मौ. याहिया पुत्र मौ. अनवर निवासी गांव चौहानबागड़ी थाना उस्मानपुर जनपद नार्थ ईस्ट नई दिल्ली (हाल निवासी- बीस फुटा थाना लोनी जनपद गाजियाबाद) के रूप में हुई है। मौ. याहिया पर जनपद बुलंदशहर में दो मुकदमे दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में थाना डिबाई पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।
गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
0
114
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


