बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): अतिरिक्त दहेज के मामले में विवाहिता को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। मामले में जिला बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव खदाना के रहने वाले पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता मोहम्मद जहीर ने बताया कि उसकी पुत्री का निकाह जिला गाजियाबाद निवासी युवक से हुआ था। ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक
0
101
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


