बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली नगर की पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की सात बाइक, एक स्कूटी व अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीरज पुत्र संतोष सिंह निवासी चौधरी कोचिंग सेंटर के पास मौ. तालाब वाला जट्टारी थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ तथा आमिर पुत्र निजाम निवासी मौ. काजीपाड़ा कस्बा में थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। आपको बता दें कि थाना बुलंदशहर नगर की पुलिस एक अभिसूचना के आधार पर मामन रोड पर आम के बाग के पास से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अंतर्राज्यीय वाहन चोर हैं। जो आस-पास के राज्यों/जनपदों से मोटरसाइकिल/स्कूटी चोरी करते हैं। फिर उन्हें बेचकर आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित करते हैं। अभियुक्तों से बरामद चोरी की स्कूटी व मोटरसाइकिलो में से 02 मोटरसाइकिल को कनेक्ट किया गया है तथा शेष को कनेक्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बरामद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस को एचआर 30 यू 3116 थाना कैम्प पलवल से चोरी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना कैम्प पलवल पर मुअसं – 242/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बरामद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस को डीएल 5 एसबीटी 9933 को दिल्ली से चोरी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में क्राईम ब्रान्च दिल्ली में ई-एफआईआर022512 पंजीकृत हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं-524/25 धारा 317(2),317(5),317(4),345(3) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदो अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से सात बाइक बरामद
दो अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से सात बाइक बरामद
0
91
RELATED ARTICLES


