बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में गर्मी बढ़ने पर बिजली की खपत बढ़ गई है। लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर में फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सभासद अजय कुमार गर्ग के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। अजय ने बताया कि पिछले तीन दिन से ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्र की बिजली गुल है। इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। इसलिए ज्ञापन दिया गया है।
ट्रांसफार्म की क्षमता बढ़ाने की मांग
0
110
RELATED ARTICLES


