बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग रेप पीड़िता 50 साल के रेपिस्ट के बच्चे की मां बन गई। नाबालिग के मां बनने के बाद परिजनों के होश उड़े हुए है। आपको बता दें कि थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी खेत में बकरियां चराने जाती थी। इस दौरान 50 साल के एक अधेड़ की बुरी नजर बच्ची पर पड़ गई जिसके बाद अधेड़ व्यक्ति किशोरी के साथ जंगल में दुष्कर्म करता रहा। कुछ माह पूर्व जब किशोरी में शारीरिक परिवर्तन आने लगे। इसके बाद परिजनों ने किशोरी से पूछा तो किशोरी ने आपबीती बताई जिसके बाद अधेड़ ऋषिपाल की गंदी हरकतों का पता चला। पीड़िता के पिता ने आरोपी ऋषिपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था, लेकिन रेप पीड़िता किशोरी सात माह की गर्भवती पाई गई। हालात ऐसे बन गए की सात माह की नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की अनुमति भी नहीं मिल सकी। बुधवार को मेरठ जिले के एक अस्पताल में नाबालिग रेप पीड़िता ने बेटी को जन्म दिया।
रेप पीड़िता ने बेटी को जन्म दिया
0
106
Previous article
RELATED ARTICLES


