Thursday, June 26, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: संचारी रोग अभियान की शुरुआत जुलाई से

बुलंदशहर: संचारी रोग अभियान की शुरुआत जुलाई से


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बरसात का मौसम आते ही डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए जिले में 1 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया जा रहा है। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार यह अभियान पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। डॉ. दोहरे ने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छरों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। अभियान के तहत नालियों की सफाई, जलभराव रोकने, एंटी लार्वा छिड़काव और लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments