बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्मानंद के पास गुरुवार की सुबह एक टैंकर व ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में टैंकर पलट गया। टैंकर के गिरते ही सड़क पर गैस और पेट्रोल फैल गया। इस दौरान आग लग गई। हादसा देख स्थानीय लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के टीम मौके पर पहुंची और यातायात को रोक दिया गया। दमकल विभाग की टीम ने आग पर पानी डालकर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, इण्डेन गैस टैंकर गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रहा था। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। आग लगने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
टैंकर व ट्रक की हुई भिंड़त लगी आग, दो घायल
0
69
- Tags
- Bulandshahr
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



