बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ की पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान पापडी नहर की पुलिया के पास से दो किलो 70 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र साहबुद्दीन उर्फ साबू निवासी मौ० कालापीर गुलावठी रोड सद्दीकनगर कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के में हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अहमदगढ पर मुअसं-209/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
दो किलो 70 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
0
94
- Tags
- Bulandshahr
Previous article
RELATED ARTICLES


