बुलंदशहर, डेस्क (जययात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने सोमवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को छह अवैध तमंचे मय 10 जिन्दा व एक खोखा कारतूस व तीन अवैध चाकू बरामद हुए है जिनके खिलाफ थानों में आठ मुकदमे पंजीकृत है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 592 वाहनों का ई-चालान किया गया और 45,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 46 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 71 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 19 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 02 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।


