बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से मंगलवार को लोग काफी परेशान हो गए। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर क्षेत्र के काला आम, अंसारी रोड, साठा, ईटा रोड़ी, शीतल गंज, शेखसराय और आनंदविहार सहित कई इलाकों में तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। सड़को पर अंधेरा पसरा रहा। जिन्होने संबंधित विभाग का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। लोगों ने विभाग से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरतीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने से लोग रहे परेशान


