बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर क्षेत्र की स्टंट बाजी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाइक पर दो युवक बैठे हुए हैं। बाइक सवार युवक हाथ छोड़कर बाइक को सड़क पर लहराते हुए नजर आ रहे हैं। ये युवक अपने साथ-साथ औरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मामले में स्टंटबाजों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और यातायात प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरचलती बाइक पर हाथ छोड़कर कर रहे स्टंट, जांच जारी


