Wednesday, October 29, 2025
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरमुर्गा कारोबारी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से...

मुर्गा कारोबारी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद में गुरुवार की देर रात को एक मुर्गा कारोबारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
आपकी बता दें कि गांव झाझर निवासी आरिफ गुरुवार की रात अपने मुर्गा फार्म से कार में बैठकर घर लौट रहे थे जैसे ही वह दनकौर रोड स्थित भट्टे के पास पहुंचा तो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग में आसिफ के हाथ में गोली लगी है। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल जा रहा है। हमलावरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments