बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): विवेचना निस्तारण अभियान की डीआईजी मेरठ रेंज महोदय द्वारा की गयी समीक्षा में विवेचना निस्तारण मे सर्किल स्याना एवं सिकन्द्राबाद ने मेरठ रेंज के सभी सर्किलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अवगत कराना हैं कि पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी द्वारा विवेचना निस्तारण हेतु परिक्षेत्र स्तर पर “ऑपरेशन विवेचना” अभियान चलाया गया है। महोदय द्वारा अभियान के अन्तर्गत परिक्षेत्र के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ की 28 फरवरी 2025 से 01 सितम्बर 2025 तक 06 माह की सीसीटीएनएस पोर्टल पर प्रदर्शित लम्बित विवेचनाओं की सर्किलवार समीक्षा की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के सर्किल स्याना एवं सिकन्द्राबाद द्वारा विवेचना निस्तारण मे अच्छा प्रदर्शन किया गया है, सर्किल स्याना मे 06 माह पूर्व लम्बित 169 विवेचना के सापेक्ष अब 132, सिकन्द्राबाद मे 384 विवेचना के सापेक्ष 307 विवेचना निस्तारित करते हुए, मेरठ रेंज के सभी सर्किलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। सर्किल स्याना व सिकन्द्राबाद का वृद्धि प्रतिशत क्रमशः -22% व -20% रहा, जो सराहनीय है।
विवेचना निस्तारण में सर्किल स्याना एवं सिकन्द्राबाद ने मेरठ रेंज के सभी सर्किलों में प्रथम स्थान किया प्राप्त
RELATED ARTICLES