बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के दबंग युवक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता छात्रा ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं।
आपको बता दें कि पुलिस को दी तहरीर में छात्रा ने बताया कि आरोपी ने पहले उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि दबंग ने छह महीने तक धमकी देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
छात्रा के साथ दबंग ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES