Wednesday, September 17, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: जल्द तैयार होंगे लंकापति रावण, कुम्भकरण व मेघनाथ के पुतले

बुलंदशहर: जल्द तैयार होंगे लंकापति रावण, कुम्भकरण व मेघनाथ के पुतले


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की रामलीला का एक अलग ही अंदाज है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु रामलीला मैदान आते हैं और रामलीला देखते हैं। वहीं रावण दहन को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह नजर आता है। स्थानीय लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर रावण दहन को देखते हैं।
पिछले कई वर्षों से चली आ रही परंपरा के चलते बुलंदशहर की श्री रामलीला मैदान में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों को तैयार किया जा रहा है। कई दिन पहले कारीगर पुतलों को बनाने का कार्य शुरू करते हैं। रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरे के पर्व पर रावण का दहन होता है। 60 फीट से अधिक के पुतले बनाए जाते हैं। रामलीला को लेकर विशेष तैयारी की जाती हैं। रावण के पुतले जब मैदान में खड़े होते हैं तो लोग बड़ी संख्या में पुतलों को देखने के लिए भी पहुंचते हैं।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments