बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपी का चालान किया जा रहा है।
आपको बता दें कि भाजपा मंडल महामंत्री ज्ञानेश लोधी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र से असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। इस कृत्य से नगर का माहौल खराब करने और लोगों की भावनाएं भड़काने की कोशिश की गई। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान नदीम अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
सीएम योगी की फोटो से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES