बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के एक किसान ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस नेगंभीर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी वरुण की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार, घटना 28 सितंबर की है। किसान का कहना है कि उसकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि गांव निवासी वरुण उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर ले गया है। पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। छतारी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



