Thursday, October 9, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरपूजा शर्मा बनीं महिला कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष

पूजा शर्मा बनीं महिला कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने पूजा शर्मा को बुलंदशहर की नई जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से की गई। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी अपने फ्रंटल संगठनों को सक्रिय करने में जुटी है। इसी क्रम में अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव सिरोरा बांगर निवासी पूजा शर्मा को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति से पहले पूजा शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी में जिला महासचिव के पद पर कार्यरत थीं। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ना होगा। पूजा शर्मा ने कहा कि वह महिलाओं से जुड़े मुद्दों को जिला स्तर पर प्रमुखता से उठाएंगी, ताकि कांग्रेस की नीतियां और विचार महिलाओं तक प्रभावी रूप से पहुंच सकें। प्रदेश नेतृत्व को उम्मीद है कि पूजा शर्मा के नेतृत्व में बुलंदशहर की महिला कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments