बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की शिकारपुर तहसील के गांव चित्सौन में शनिवार सुबह एक किसान की सांड के हमले से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सोमबीर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे सोमबीर अपने खेत में खेती का काम कर रहे थे। तभी खेत में खड़ी फसल से एक आवारा सांड बाहर आया और उसने सोमबीर पर हमला कर दिया। जोरदार टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सांड को भगाया और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। गंभीर घायल सोमबीर को पहले गांव के जेपी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमबीर की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
सांड के हमले में किसान की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
RELATED ARTICLES