बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब बीबीनगर ब्लॉक के गांव सैदपुर से सीधे नोएडा के सेक्टर-37 तक बस सेवा शुरू होने जा रही है। इस रूट पर पहली बार सीधी बस चलेगी, जिससे मार्ग में पड़ने वाले करीब 30 गांवों के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
एआरएम दिनेश सिंह ने बताया कि बस सुबह सात बजे सैदपुर से नोएडा के लिए रवाना होगी। यह बस गुलावठी, सिकंदराबाद, दनकौर, ककोड़, चचूरा नहर होते हुए नोएडा सेक्टर-37 पहुंचेगी। वहीं, शाम 5:30 बजे बस नोएडा से सैदपुर के लिए वापसी करेगी। अधिकारी ने बताया कि बस सेवा को लेकर सर्वे पूरा कर लिया गया है और जल्द ही यह रूट यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।
बुलंदशहर: सैदपुर से नोएडा तक सीधी बस सेवा होगी शुरू
RELATED ARTICLES