बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अहार क्षेत्र के अवंतिका देवी मंदिर से गंगा नदी पर पैंटून पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुल बन जाने से अब अमरोहा, संभल और मुरादाबाद जाने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पक्का पुल न होने के कारण वर्षों से लोग गंगा पार करने के लिए अस्थायी पैंटून पुल का ही सहारा लेते आए हैं।
आपको बता दें कि लोक निर्माण विभाग की देखरेख में बन रहे इस पुल से अब लोगों को नदी पार करने में होने वाली मुश्किलों से निजात मिलेगी। इस पुल के माध्यम से प्रतिदिन चार हजार से अधिक लोग पैदल, साइकिल, बाइक, कार और ट्रैक्टर जैसे हल्के वाहनों से आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि पुल चालू हो जाने से अब अमरोहा और बुलंदशहर के बीच सफर न केवल सुगम होगा, बल्कि समय और ईंधन की भी बचत होगी। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि पुल को जल्द ही पूरा कर लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
अहार: गंगा पर पैंटून पुल निर्माण शुरू
RELATED ARTICLES