बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात कंपनी से लौट रहे तीन कर्मियों पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। घटना में तीनों कर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी प्रमोद अपने साथी करन और अंकित के साथ शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे कंपनी से ड्यूटी खत्म कर बाइक से लौट रहे थे। तभी औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी से कुछ दूरी पर दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर बेरहमी से पीट दिया। अचानक हुए हमले से तीनों घायल हो गए। पीड़ित प्रमोद ने बताया कि हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
सिकंदराबाद: कंपनी कर्मियों पर अज्ञात हमलावरों का हमला, तीन घायल
RELATED ARTICLES