बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के गांव ईसापुर का प्रमुख खड़ंजा मार्ग पूरी तरह जर्जर हालत में है। इस मार्ग से हर समय ग्रामीणों का आना-जाना होता है, लेकिन बीते 15 वर्ष से अधिक पुराने इस रास्ते की दुर्दशा अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर जगह-जगह खड़ंजा उखड़ चुका है और हल्की बरसात में ही यहां गंदा पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलना तो दूर, बाइक या साइकिल से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। राहगीरों के फिसलने और चोट लगने का भी खतरा बना रहता है। गांववासियों ने बताया कि कई बार स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द मार्ग की पुनर्निर्माण या इंटरलॉकिंग कराई जाए, ताकि रोजाना की परेशानी से निजात मिल सके।
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरईसापुर गांव का खड़ंजा मार्ग बदहाल, जगह-जगह जलभराव होने से लोग परेशान
ईसापुर गांव का खड़ंजा मार्ग बदहाल, जगह-जगह जलभराव होने से लोग परेशान
0
74
- Tags
- Bulandshahr
Next article
RELATED ARTICLES


