Wednesday, October 15, 2025
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबुलंदशहर में हुई दो मुठभेड़ में चार गिरफ्तार, सोनू शर्मा हत्याकांड के...

बुलंदशहर में हुई दो मुठभेड़ में चार गिरफ्तार, सोनू शर्मा हत्याकांड के तीन आरोपी दबोचे


बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर में हुई दो मुठभेड़ में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में दो भाई भी हैं। घायलों का उपचार कराया गया है। पुलिस ने चारों को दबोच लिया है।
जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने सोनू हत्याकांड में शामिल हरिकिशन और उसके भाई सुभाष, कार चालक साथी रिंकू को दबोच लिया। वहीं अन्य मुठभेड़ में बीवी नगर थाना क्षेत्र के इरफान को भी दबोच लिया है।
सिकंदराबाद के क्षेत्राधिकारी भास्कर मिश्रा के अनुसार 4 दिन पहले खानपुर के सोनू शर्मा की हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। बुधवार की तड़के कार सवार बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इसी बीच मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी फायरिंग में दो भाई पैर में गोली लगने से घायल हो गए। हरिकिशन और सुभाष पुत्रगण भीकम सिंह निवासी गांव खानपुर थाना चोला बुलंदशहर को घायल अवस्था में भर्ती कराया। वहीं कार चला रहे साथी रिंकू पुत्र उदय राम निवासी खबरा थाना खुर्जा देहात बुलंदशहर को भी घेराबंदी कर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने गाड़ी, दो तमंचे, कारतूस बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए बुलंदशहर के बीवी नगर में अंतरराज्य बदमाश इरफान को भी मुठभेड़ में दबोच लिया। स्याना के सीओ प्रखर पाण्डेय ने बताया कि बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में गोली लगने से इरफान पुत्र फैयाज निवासी गांव औरंगाबाद थाना सिम्भावली हापुड़ घायल हो गया जिसे पुलिस दबोच लिया है।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments