Thursday, October 30, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर जिला कारागार में दीपों से जगमगाएगी दीपावली, 5000 दीपों से सजेगी...

बुलंदशहर जिला कारागार में दीपों से जगमगाएगी दीपावली, 5000 दीपों से सजेगी जेल की दीवारें


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में दीपावली के पर्व पर इस बार जिला कारागार में भी खुशियों की रोशनी फैलेगी। जेल प्रशासन ने बंदियों के लिए विशेष तैयारियां की हैं। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने बताया कि इस बार दीपावली का उत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पूरे कारागार परिसर को 5000 दीपों से सजाया जाएगा, जिससे जेल परिसर दीपमय नजर आएगा।
अधीक्षक के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बंदियों को यह महसूस न हो कि वे समाज से दूर रहकर त्योहार नहीं मना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हम चाहते हैं कि कैदी भी दीपावली का आनंद ले सकें और सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में नई रोशनी लाएं।” जेल में दीप प्रज्वलन के साथ ही विशेष भोजन, मिठाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए बंदियों ने भी उत्साह दिखाया है। दीपों की जगमगाहट के बीच जेल परिसर में इस बार दीपावली का उत्सव अलग ही रंग बिखेरेगा।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments