बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुगरासी क्षेत्र के गांव बुकलाना में सोमवार को पिता ने अपने बेटे की जान बचाई, लेकिन खुद करंट की चपेट में आ गए। व्यक्ति की मौत से परिवार में कहोराम मचा है।
आपको बता दें कि गांव निवासी कपिल कुमार का 17 वर्षीय बेटा ललित अचानक करंट की चपेट में आ गया। बेटे को करंट से चिपका देखकर पिता कपिल घबरा गए और बिना कुछ सोचे-समझे उसकी ओर दौड़ पड़े। उन्होंने डंडे की मदद से तार को अलग करते हुए बेटे को तो बचा लिया, लेकिन तभी करंट का तार कपिल के ऊपर गिर गया। तेज करंट लगने से कपिल मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार से गांव में मातम पसर गया।
बेटे को बचाने की कोशिश में पिता की गई जान
RELATED ARTICLES



