बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी में दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई। गांव में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, वहीं दूसरे युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, बिलसूरी निवासी पवन ने बताया कि उनके 48 वर्षीय चाचा फूलचंद ने बुधवार सुबह किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन बुधवार शाम उनकी मौत हो गई। वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह गांव सरायघासी में ही एक अन्य युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।



