बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में गुरुवार शाम को घर में घुसकर दिव्यांग युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है तथा पुलिस अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
आपको बता दें कि जैन चौक निवासी भगवान स्वरूप शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पड़ोसी शैलेंद्र पुरी अपने आठ साथियों के साथ उनके घर में घुस आया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान भगवान स्वरूप और उनके दिव्यांग भाई को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भाइयों को अस्पताल भिजवाया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी छतारी ने बताया कि मुख्य आरोपी शैलेंद्र पुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
दिव्यांग पर हमला: एक आरोपी गिरफ्तार, आठ की तलाश जारी
RELATED ARTICLES




