बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पवित्र कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला 2025 को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और एसएसपी बुलंदशहर ने मेला स्थल एवं गंगा घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर चल रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी व डीएम ने निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के साथ एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत प्लान साझा किया और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी से निगरानी करने के निर्देश दिए।



