Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedSALEMPUR NEWS || सलैमपुर खबरबिजली की चिंगारी से छात्र के कपड़ों में लगी आग, झुलसा

बिजली की चिंगारी से छात्र के कपड़ों में लगी आग, झुलसा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव मंगलोर में देवनागरी इण्टर कॉलिज में कक्षा 10 में पढ़ने वाला 17 वर्षीय छात्र दिपांशु के कपड़ों पर बिजली की चिंगारी गिर गई जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और छात्र बुरी तरह झुलस गया और इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दिपांशु पर लगी आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दिपांशु बुरी तरह जल चुका था। छात्र दिपांशु को जिला चिकित्साल्य ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। छात्र के ताऊ राकेश सिंह ने बताया कि उसे दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments