बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती को मोहल्ले का ही एक युवक बुधवार को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती घर से लाखों रुपए कीमत के जेवरात, दो लाख रुपए व डेबिट कार्ड लेकर चली गई। युवती के पिता ने मामले में थाने में तहरीर देते हुए मोहल्ले निवासी एक युवक व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि पीड़ित ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का इसी 20 नवंबर को निकाह होना था। बुधवार को उनकी बेटी घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें जानकारी हुई कि मोहल्ला निवासी आरोपी युवक रियासुद्दीन उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है जिसके बाद परिजन घर पहुंचे और देखा कि बेटी की शादी के लिए अलमारी में रखे दो लाख रूपए, जेवरात व अन्य सामान गायब है। जब पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के घर जाकर पूछताछ की तो आरोपी के परिजनों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और हत्या की धमकी दी। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है जल्द ही युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शादी से कुछ दिन पहले ही नकदी-जेवरात लेकर प्रेमी संग युवती हुई फरार
RELATED ARTICLES



