बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव कसूमी में मोबाइल पर की गई कमेंटबाजी ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को गिरफ्तार कर हिरसत में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट को लेकर विवाद हुआ था, जिसे लेकर दोनों पक्षों की तरफ से माहौल तनावपूर्ण हो गया। फायरिंग की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोबाइल पर कमेंटबाजी को लेकर हुई फायरिंग, दो घायल व एक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



