बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिकंदराबाद में मंगलवार को ग्रामीण अभियांत्रिकी विभाग (RED) की टीम द्वारा विभिन्न निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया गया। टीम ने चारदीवारी एवं मुख्य गेट, गार्ड रूम, आईटी लैब, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड तथा मुख्य प्रशासनिक भवन में हुए मरम्मत एवं रंगाई-पुताई कार्यों की गुणवत्ता को परखा।
निरीक्षण के दौरान टीम ने संस्थान की इन्वेंट्री का भी बारीकी से मिलान किया। सभी कार्यों को मानक के अनुरूप एवं संतोषजनक पाया गया।


