Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर128 ग्राम पंचायत में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 5.12 करोड रुपए की राशि...

128 ग्राम पंचायत में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 5.12 करोड रुपए की राशि जारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की 128 ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी जिसके लिए 5.12 करोड रुपए की राशि जारी की गई है। एक लाइब्रेरी के निर्माण पर चार लाख रूपए खर्च किए जाएंगे।
आपको बता दें कि पहले चरण में 16 ब्लॉक की 128 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनाई जा रही है। इन ग्राम पंचायत के सचिवालय बड़े हैं और कई कमरे हैं तो लाइब्रेरी बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। शासन ने पहले चरण में जिले की कुल 946 ग्राम पंचायतों में से 128 ग्राम पंचायतों के बड़े ग्राम सचिवालय का चयन किया है। एक लाइब्रेरी पर चार लाख रूपए खर्च होंगे। चार लाख रुपए में पुस्तक, डिजिटल सामान, फर्नीचर व कंप्यूटर आदि खरीदे जाएंगे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments