बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव गंगावास के पास एक अज्ञात वाहन ने 10 वर्षीय बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को पहासू सीएचसी में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां काव्या ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस से अज्ञात वाहन को पकड़ने की गुहार लगाई हैं।
आपको बता दें कि गांव गंगावास निवासी महिपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को उनके पोते अन्नू का चौथा जन्मदिन था। जन्मदिन में शामिल होने के लिए अलीगढ़ जिले के थाना गोधा स्थित गांव ताजपुर रसूलपुर निवासी उनकी बेटी, दामाद और उनकी धेवती काव्या कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बस में बैठकर आ रहे थे। शनिवार रात जब वह गांव के बाहर पहुंचे तो तभी सड़क पार करते समय उनकी बेटी पीछे रह गई। इस दौरान अज्ञात वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को पहासू सीएचसी में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां काव्या ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अलीगढ़ जिले अपने घर ले गए। मामले में परिजनों ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
ननिहाल आई 10 वर्षीय बच्ची की सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
RELATED ARTICLES



